सीधी CMHO डॉक्टर बबिता खरे ने विभागीय आदेश के तहत स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया अंतर्गत अष्टभुजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को किया सील
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

सीधी CMHO डॉक्टर बबिता खरे ने विभागीय आदेश के तहत स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया अंतर्गत अष्टभुजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को किया सील।
सीधी जिले के अमिलिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जहां जांच के दौरान एक प्रायवेट हॉस्पिटल को सील किया गया है उल्लेख किया गया कि जांच के दौरान इमरजेंसी वार्ड बंद पाया गया है साथ ही रजिट्रेशन भी 31.03.2025 को खतम हो गया है रिन्युवल नहीं कराया गया है साथ अनेक अनियमितता पाई गई है जिसके चलते अष्टभुजी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को सील किया गया है

जब मीडिया द्वारा डॉक्टर बबिता खरे से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि अष्टभुजी हॉस्पिटल में डॉक्टर उत्तर प्रदेश से बुला कर संचालित किया जा रहा था साथ ही दुबारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है स्वास्थ्य विभाग भोपाल से आदेशित किया गया है कि इस प्रकार की हॉस्पिटल जो जिले में संचालित हो रही है कमियां पाई जा रही हैं तत्काल जांच कर प्रतिबंधित किया जाए साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों जो ऐसे क्लीनिक चलाने का काम करते हैं उन पर भी कारवाही की बात कही गई है