सीधी जिले के रामपुर नैकिन अंतर्गत पटेहरा में नायब तहसीलदार को दौड़ा कर पीटे सिर फोड़ा, अतिक्रमण का नोटिस ले कर गए चौकीदार के साथ भी मारपीट की गई

0 527

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

सीधी जिले के रामपुर नैकिन अंतर्गत पटेहरा में नायब तहसीलदार को दौड़ा कर पीटे सिर फोड़ा, अतिक्रमण का नोटिस ले कर गए चौकीदार से भी मारपीट किए 

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा गांव में मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे नायब तहसीलदार पर हमला हो गया नायब तहसीलदार जान बचाकर भागे पुलिस के मुताबिक तहसील कार्यालय का चौकीदार कार्यालय से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की नोटिस लेकर पटेहरा गांव गया था इस दौरान झगड़े की स्थिति को भांपते हुए नायब तहसीलदार को फोन के माध्यम से चौकीदार ने गांव की स्थिति की जानकारी दी फिर यहां से नायब तहसीलदार जे पी पाण्डेय खुद पटेहरा गांव मौके पर पहुंचे लेकिन गांव के लोगों का गुस्सा नायब तहसीलदार जे पी पाण्डेय पर फूट पड़ा और कई लोग मिलकर दौड़ाते हुए लात घूसे मारते हुए टूट पड़े पत्थर बरसाए जे पी पाण्डेय भागते रहे कोई बचाने नहीं आया गिरते भागते रामपुर नैकिन थाने पहुंचे आगे थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के द्वारा तुरंत रामपुर नैकिन अस्पताल भेजवाए वहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया है इस पूरे मामले में राजेंद लूनिया जे पी लूनिया दिलीप लूनिया सनत लूनिया सहित कई अन्य लोगों पर केस दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है अन्य लोग फरार हैं वहीं sdm शैलेश द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है

इस पूरे मामले में नायब तहसीलदार जे पी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि हम हाथ जोड़कर चौकीदार को बचाने के लिए कहता रहा लेकिन उन लोगों के द्वारा एकजुट होकर हम पर हमला कर दिया जिसमें हमारे सर पर पत्थर मारे पीठ गाल पैर सहित कई जगह हाथ और पैर से मार रहे थे आगे बताया कि गांव में तालाब के किनारे सरकारी जमीन पर ग्रामीण कब्जा किए है नोटिस लेकर गए चौकीदार को मारा गया नोटिस फाड़ कर फेक दिया गाली देते रहे इसमें मारपीट करने वाले लोग वही हैं

इस पूरे घटना मीडिया में आने के बाद कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने फेस बुक में लिखा कि जब मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment