साप्ताहिक जनसुनवाई में पुलिस कप्तान ने सुनी 100 से अधिक फरियादियों की फरियादसाथ ही वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों को शामिल कर शिकायतों के यथाशीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किए 

0 324

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

06.05.2025  सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में होती है जनसुनवाई।

आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार की भांति आज दिनॉक 06 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा, यातायात निरी0 रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी अजाक निरी0 आर एल साकेत, थाना प्रभारी महिला थाना निरी. सुशीला वर्मा, थाना प्रभारी जमोड़ी से उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी एवं कार्यालयीन स्टॉफ पुलिस सभागार में तथा अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं थाना /चौकी प्रभारी वीडियो कॉल के माध्यम से उपस्थित रहे।

जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आए थे, अधिकांश शिकायते पारिवारिक विवाद, लड़ाई-झगड़ा मारपीट, धोखाधड़ी एवं जमीनी विवाद इत्यादि से संबंधित थी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को संबंधित थाना प्रभारियों से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम रूबरू कराकर यथाशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment