रामपुर नैकिन उपकेन्द्र फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

सीधी अधीक्षण अभियंता ,म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं लिमि. सीधी ने जानकारी देकर बताया कि पावरग्रिड द्वारा भारतीय रेलवे के निर्माणाधीन रीवा सीधी ट्रैक कार्य में बाधित 400 के.व्ही.डी.सी रीवा शासन विन्धयाचल पारेषण लाइन ड्रायवर्सन का कार्य किया जाना है जिसके तार खींचने हेतु 33 के.व्ही. रामपुर नैकिन विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत 33/11 के.व्ही रामपुर नैकिन उपकेन्द्र फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होने बताया कि दिनांक 05 एवं 07 मई 2025 को 33 के.व्ही. अगडाल रामपुर नैकिन तथा 08 मई 2025 को 11 के.व्ही. रामपुर (ग्रामीण) को सुबह 09 बजे से 05 बजे तक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।