भाजपा विधायक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण ,परिसर में व्याप्त अवस्थाओं पर भड़क उठे विधायक ,सीएमएस को एक सप्ताह में व्यवस्थाएं सही करने की हिदायत

0 451

राम सिंह

महोबा जिला अस्पताल में लगातार बढ़ती जा रही अवस्थाओं और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान विधायक ने CMS को एक सप्ताह में व्यवस्थाओं को सुधारने के कड़े निर्देश दिए साथ अमल न होने पर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठने की बात कह सभी हैरत में डाल दिया । इस दौरान विधायक ने जिला अस्पताल में तैनात सभी 10 सफाई कर्मियों 10 -10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया , युवा विधायक की दरियादिली को देख सफाई कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।

 

यह महोबा का जिला अस्पताल है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में आसपास के गांव के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश के मरीज भी अपना इलाज कराने के लिए रोजाना आते हैं। मगर यहां पर डॉक्टरों की भारी कमी के चलते मरीज को बेरिंग वापस लौटना पड़ता है। जो डॉक्टर ड्यूटी पर हैं वह अपनी फर्जी उपस्थिति दर्ज कराकर अस्पताल से गायब है। ऐसे में सवाल यह उठता है ।कि जिस जिम्मेदार पर पूरे जिला अस्पताल के संचालन जिम्मेदारी है । वह लगातार लापरवाही क्यो बरत रहे है । बस इसी नब्ज को पकड़ने के लिए आज महोबा जिले के चरखारी विधानसभा से विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने लाव लश्कर के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर दिया। फिर क्या था जो व्यवस्थाएं मिली उसे देखकर विधायक भड़क उठे, विधायक ने देखा चारों ओर गंदगी का अंबाला लगा है, मरीज के वार्डों में कूलर पंखे बंद पड़े हैं ,खाने में अनियमिताएं बरती जा रही हैं। अस्पताल में तैनात अधिकांश डॉक्टर बिना अवकाश के घरों में मौज काट रहे है । जिसका सीएमएस द्वारा उचित जबाब न मिलने पर विधायक बिगड़ गए । इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस पीके अग्रवाल को एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाओ को सही करने का अल्टीमेटम दे दिया है । यही नहीं विधायक ने कहा कि अगर यह व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हम अस्पताल प्रसार में ही धरने पर बैठने को बात हो जाएंगे तभी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल की सफाई कर्मियों को देखकर विधायक ने 10- 10 हजार रुपए की धनराशि उपहार स्वरूप भेंटकर सभी सफाई कर्मियों के चेहरों पर खुशी ला दी है ।

बृजभूषण राजपूत चरखारी विधायक

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment