आदर्श वृंदावन ग्राम सिंघनपुरी में ग्राम उत्सव अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ संपन्न ।/

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत करेगांव के पोषक ग्राम सिघनपुरी में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी के तत्वाधान में ग्राम सिंघनपुरी में ग्राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें खेलकूद ( 100 मीटर दौड़ , बोरा दौड़ , कुर्सी दौड़ , जलेबी दौड़ , रस्सा – कस्सी , पिट्टू , क्रिकेट , कबड्डी , खो – खो , खपरी आदि ) तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शैला नृत्य में ग्राम के बुजुर्गों , महिला , पुरुषों के द्वारा बढ़ – चढ़ कर भाग लिया गया । इसके पश्चात प्रथम , द्वितीय , तृतीय श्रेणी के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र , सील्ड एवं मेडल वितरण किया गया । इसी के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम जी , आदिवासी युवा मोर्चा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष आतम सिंह धुर्वे , जनपद सदस्य क्षेत्र भालापुरी दवल सिंह पुषाम , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान , विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव , नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , रामकुमार मरकाम , दीपक वरमे , सूरज ताम्रकार , मेंटर दिलीप कुमार बर्मन , शिवकुमार ठाकुर, सरोजनी तेकाम , ग्राम पंचायत सरपंच हीरालाल धुर्वे , सचिव प्रहलाद सिंह ठाकुर , ग्राम रोजगार सहायक उत्तम दास सोनवानी , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिंघनपुरी के समस्त सदस्य व ग्राम के ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।