जनपद पंचायत बैढ़न एवं सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड बैढ़न की संयुक्त टीम द्वारा जॉच कर तथ्यो से कराया गया अवगत

सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

0 308

सिंगरौली 30 अप्रैल 2025

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी खण्ड बैढ़न के द्वारा जानकारी से अवगत कराया गया है कि विगत दिवस इलेक्ट्रानिक मीडिया एनडीटीव्ही में प्रकाशित समाचार “ग्राम जोगियानी के टिकुर पाथर बैगा बस्ती के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न एवं सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड बैढ़न की संयुक्त टीम द्वारा जॉच की गई।

जिसमें यह तथ्य सामने आया है कि ग्राम जोगियानी की जनसंख्या 2767 है ग्राम में 436 निवासरत हैं, उक्त ग्राम में कुल 36 नग हैण्डपंप स्थापित हैं, जिनमें से 33 हैण्डपंप क्रियाशील तथा 03 हैण्डपंप असुधार योग्य (बोर भरे पटे) हैं एवं 36 नग कपिलधारा, 07 नग निर्मल नीर के माध्यम से निर्मित शासकीय कूप स्थापित हैं, जिससे निरंतर पेयजल की आपूर्ति हो रही है। ग्राम जोगियानी के टिकुर पाथर बैगा बस्ती में उपस्थिति ग्रामवासियों एवं संयुक्त टीम द्वारा जांच किया गया जिसमें पाया गया कि बसाहट की जनसंख्या 65 है तथा 17 परिवार निवासरत हैं, उक्त बसाहट में 02 नग निजी हैण्डपंप एवं 03 निजी पक्के कूप तथा 02 नग कच्चे कूप स्थापित हैं, जिससे मोहल्ले वासी पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। बसाहट के समस्त स्त्रोतों का ग्राम पंचायत सचिव , रोजगार सहायक एवं विभागीय टेक्नीशियन के माध्यम से पूर्व में क्लोरिनेशन का कार्य कराया गया है। आज दिनांक को पुनः क्लोरिनेशन का कार्य कराया गया है।
ग्राम जोगियानी के टिकुर पाथर बैगा बस्ती में लगभग 1.5 से 2.00 किलोमीटर मुख्य सड़क मार्ग से टोले तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2010-11 में नरेगा से कराया गया था, जो कि वर्तमान में संक्रीण एवं कच्चा होने के कारण तथा नाले में पुलिया निर्माण न होने के कारण पहुंचविहीन है। उपस्थित ग्रामीण वासियों द्वारा टोले में सड़क निर्माण व बैगा बस्ती में नवीन हैण्डपंप स्थापना कराये जाने की मांग की गई है। अतः सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड बैढ़न द्वारा प्रस्तुत पत्र, पंचनामा व प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम जोगियानी के टिकुर पाथर बैगा बस्ती में 01 नग नवीन हैण्डपंप 2025-26 की कार्य योजना में सम्मिलित किया जाकर हैण्डपंप स्थापित किया जायेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment