अक्षय तृतीया पर वर वधु बंधे सात फेरो के पवित्र बंधन में

0 363

रिपोर्ट: रुपेश कुशवाहा विदिशा मध्यप्रदेश
विदिशा(गुलाबगंज-अक्षय तृतीया पर सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर में हिंदू संस्कृति अनुसार 165 वर बंधु ने सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया, वही मुस्लिम धर्म से 10 वर वधु ने निकाह कबूल जहां विदिशा प्रभारी मंत्री लखन सिंह पटेल,विदिशा विधायक मुकेश टंडन, ने वर वधू को 49 हजार रुपए का चेक प्रदान कर शुभाशीष देकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

किया इस दौरान आयोजन में गूलरखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश घावरी द्वारा प्रत्येक जोड़े को स्टील का टीपीन,सरपंच संघ के अध्यक्ष राम राज के द्वारा कप प्लेट का सेट,अन्य सरपंचों द्वारा भी उपहार दिए गए साथ ही सचिव संघ ने भी उपहार वितरण किए,

इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी,जनपद अध्यक्ष ब्रजेश लोधी, मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग,जनपद सदस्य पूनम सचिन यादव,पूर्व जनपद अध्यक्ष राकेश कटारे,पूर्व जनपद अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा,संजय रघुवंशी, कलेक्टर अंशुल गुप्ता, एस पी रोहित काशवानी,ग्यारसपुर एसडीएम मनोज उपाध्याय,जनपद सी ई ओ जितेंद्र जैन, पंचायत इंस्पेक्टर महेश कुशवाहा,सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था

प्राइड इंडिया न्यूज के लिए जिला ब्यूरो रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment