चरकी पहाड़ी पर जानलेवा हमला: कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा, भेजा गया जेल

विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट सीधी मध्यप्रदेश
सीधी।चरकी पहाड़ी पर एक युवक पर गोली चलाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला 27 अप्रैल 2025 का है, जब रीवा के गुलाब नगर निवासी आकाश जायसवाल अपने गांव सोनाखाड़ आया हुआ था।
पीड़ित के मुताबिक, उसी दिन उसके दोस्त अभिषेक मिश्रा और यश पांडेय उससे मिलने गांव आए। तीनों चरकी पहाड़ी घूमने निकले थे, जहां मामूली विवाद के बाद अभिषेक मिश्रा ने कमर से पिस्टल निकालकर आकाश पर गोली चला दी। गोली आकाश के बाएं हाथ में लगी और आरोपी घटना स्थल से भाग निकले।
पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू की और यश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक गंगा सिंह मार्को, राजमणि वर्मा, प्रधान आरक्षक रण बहादुर सिंह, आनंद शर्मा, आरक्षक बालेन्द्र सिंह और साइबर सेल के आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी की सक्रिय भूमिका रही।
—