जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अंधेरे में किया जा रहा इलाज, वीडियो वायरल

0 434

DATE-27/04/2025

PLACE-MAHOBA

REPORT-Ram singh

ANCHOR– महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक बार फिर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है करीब 45 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज को इंजेक्शन लगाते नजर आ रहे हैं शासन से स्वास्थ्य सेवाओं पर तमाम धनराशि खर्च होने के बावजूद मरीज और तीमारदारों को कोई व्यवस्थाएं नहीं मिल पा रही है। तो वहीं स्वास्थ्य वाक्य और अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

V/0-महोबा शहर में रविवार शाम अचानक तेज आंधी तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में हैवी जनरेटर मशीन होने के बावजूद सारी व्यवस्थाएं ठप हो गई । स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिमाह जनरेटर पर लाखों रुपए का डीजल व्यय किया जा रहा है । हैरानी की बात यह है कि मरीज को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में अपना इलाज करना पड़ रहा है । इस अगर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अगर जरा सी भी लापरवाही हुई तो मरीज की जान पर खतरा बन सकता है । इस गंभीर मामले में जिला चिकित्सालय प्रभारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है । तो वही मरीज और तीमारदार अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment