बढ़ती गर्मी का कहर: रोडवेज परिसर में खड़ी बस में भीषण आग, धू धू कर जली बस

DATE- 18-04-2025
LOCATION- MAHOBA-UPREPORT- Ram Singh
महोबा जिले में बढ़ती गर्मी का कहर अब आम जनजीवन के साथ-साथ वाहनों पर भी नजर आने लगा है। शुक्रवार को मुस्कुरा से चलकर महोबा पहुंची रोडवेज डिपो की एक बस (बस संख्या UP 95 T 4678) में अचानक आग लग गई। घटना उस वक्त हुई जब सभी सवारियां बस से उतर चुकी थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

60 किलोमीटर का सफर तय कर रोडवेज परिसर में खड़ी हुई बस में अचानक धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी, जिससे रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि परिसर में आग बुझाने के लिए लगाए गए पानी के बॉल समय पर नहीं खुल सके, जिससे आग पर काबू पाने में अतिरिक्त समय लगा। सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीपक दुबे, यातायात प्रभारी अरविंद सिंह गौर सहित कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। रोडवेज के एआरएम डीके चौबे सभी मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। एआरएम डीके चौबे बताते है कि उक्त बस मुस्कुरा से चलकर महोबा पहुंची थी और यात्रियों को उतारने के बाद बस में आई तकनीकी कमी को वर्कशॉप में चालक ने दर्ज कराया। तभी परिसर में खड़ी बस से अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता अचानक उठना धुआं आग में तब्दील हो गया और देखते ही देखते बस में भी सड़क लग गई। बस में आग लगते ही रोडवेज परिसर में मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। डीके चौबे मानते हैं कि महापजन पद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है जिसका असर शायद यह हादसे का कारण है। फिर भी आग लगने के सही कारण क्या है इसकी जांच कराई जाएगी वही बढ़ती गर्मी और तपिश को लेकर उन्होंने चिंता जताई है। जिसके लिए बस के रुटीन चेकअप के बाद उन्हें मार्गो में चलाए जाने के निर्देश भी चालक को दिए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी पंकज तिवारी बताता है कि वह अपने पार्सल केबिन में मौजूद था तभी अचानक बस में धुआं उठता देखा जब तक वह रोडवेज अधिकारियों को बताने पहुंचा तब तक आग ने विकराल रूप ले चुकी थी और बस आग की चपेट में आ गई।