दिव्यांगों के हमदर्द बन सहायक उपकरण बाटने सिहवल पहुंचे सांसद और विधायक

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
सीधी : मध्य प्रदेश/सिहावल विधानसभा के जनपद सिहावल स्थित मीटिंग हाल में आर. ई. सी. के निगमित सामाजिक दायित्व( सी.एस.आर.) कार्यक्रम के अंतर्गत आर. ई. सी. फाउंडेशन के माध्यम से दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया था l जिसमें सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा एवं क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक द्वारा जरूरतमंदों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए गया !

जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उनके अंग – अंग में सक्ति का उमंग भर गया | वहीं सांसद द्वारा क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ से वंचित होने जैसी समस्याओं पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई |
वहीं भारत की ग्रामीण जल क्रांति में एक मील का पत्थर जल जीवन मिशन (JJM) की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को की थी, जिसका लक्ष्य 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल का पानी पहुँचाना था जो कि, आज दिनांक तक किसी भी ग्राम पंचायत में संपूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाया है जिसमे विद्युत समस्याओं को आंडे रख, खेद व्यक्त करते हुए सांसद महोदय ने कहा कि, अभी 4 तारीख तक संसद सत्र चलेगा, संसद सत्र खत्म होते ही हम क्षेत्र का दौरा करेंगे और जो भी समस्याएं निकल कर सामने आएगी उनका हम जल्द से जल्द निराकरण करने की कार्यवाही करेंगे |
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में डॉक्टर सहित अनेक स्टाफ की कमी होने जैसी गंभीर समस्या को भी जल्द से जल्द स्टाफ उपलब्ध करवाने और अन्य समस्याओं का सुधार कराने हेतु श्वसन दिए | इस अवसर पर अमिलिया थाना एवं सिहावल पुलिस बल सहित संपूर्ण विकास खंड स्तरीय प्रशासनिक अमला मौजूद रहा |