जिओ के बीक सिग्नल से भड़क रहे यूजर्स, छोड़ेंगे जिओ सिम की सेवा

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- जिले के जनपद पंचायत सिहावल, तहसील बहरी अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से रिलायंस जिओ के बीक सिगनल्स से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। जिओ का सिग्नल देखकर लगता है कि वह किसी भारी बीमारी से ग्रसित हो गया है! जिसका खामियाजा जिओ यूजर्स को भुगतना पड़ रहा है! यूजर्स को कालिंग और इंटरनेट चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! यूजर्स द्वारा इस बात की शिकायत की गई है कि ग्रामीण इलाकों में जिओ की सर्विस एकदम डाउन चल रही है! और जिओ कंपनी के टेक्निकल टीम का कोई अता-पता ही नहीं है! जिओ यूजर्स बीक सिग्नल को लेकर काफी आक्रोशित एवं भड़के हुए हैं! उनका कहना है कि वीक सिग्नल होने के कारण डाउनलोडिंग बहुत ही धीमी गति से चल रही है,! जो भी इस बीच यूजर्स का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए।
वीक सिग्नल की वजह से जिओ यूजर्स को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है!जनपद पंचायत सिहावल तथा तहसील बहरी के अनेकों यूजर्स इस भारी समस्या से जूझ रहे हैं ! जिओ की चौपट नेटवर्किंग व्यवस्था को अतिशीघ्र दुरुस्त करने की बात गुस्साये यूजर्स द्वारा कही गई है। समस्या का शीघ्र निदान न होने पर जिओ की सेवा भी छोड़ने की बात उपभोक्ताओं द्वारा कही जा रही है।