Breaking News

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सरकारी डॉक्टर के शराब पीने का मामला,

समाजसेवी संगठनों ने सीएमएस को ज्ञापन देकर डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग

0 216

DATE-08/03/2025

PLACE-MAHOBA

REPORT- Ram singh

महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बीती रोज एक डॉक्टर द्वारा शराब पीने का मामला तूल टूर पकड़ता जा रहा है। समाजसेवी संगठनों ने आज इस बाबत सीएमएस को ज्ञापन देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल आपको बता दे कि बीते दिनों जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर का शराब की टेबल पर रखी बोतल का वीडियो वायरल हुआ था। इमरजेंसी वार्ड में टेबिल पर रखी शराब के साथ डॉक्टर का वीडियो सामने आने पर अब समाजसेवी कार्यवाही की मांग कर रहे है। जिला अस्पताल पहुंचे अनुज अवस्थी, धीरज सैनी, धीरज सैनी, रामकिशोर, श्रीयांश हरनेहिया, अंकित, अजय कुमार, लाला सोनी, देवेन्द्र, अनिल कश्यप, अमन और अर्पित आदि पहुंचे जहां सीएमएस को ज्ञापन देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त अजनर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है इसके बावजूद भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड बैठकर शराब पीते है और मरीजों तिमारदारों से अभद्रता कर बाहर के दवाएं लिखी जाती है। इसी से नाराज स्थानीय लोगों ने कार्यवाही की मांग की है। इस मामले को लेकर सीएमएस डॉक्टर पवन अग्रवाल ने कहा कि उक्त डॉक्टर जिला अस्पताल में तैनात नहीं है इसको लेकर सीएमओ को लिखित जानकारी दी गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment