10वीं की वोकेशनल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित हुई

0 2,395

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

2223 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुये

सीधी 01 मार्च 2025
हाईस्कूल कक्षा 10वीं की वोकेशनल विषय की परीक्षा जिले के 36 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित हुई जिसमें से कुसमी में 125 विद्यार्थी, मझौली में 482, रामपुर नैकिन में 483, सीधी में 570 और सिहावल में 563 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। जिले में कुल 2240 दर्ज छात्रों में से 2223 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, 17 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नही हुये। उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक पाठ्यक्रम केवल शासकीय संस्थाओं में संचालित है।

परीक्षा में कानून व्यवस्था एवं परीक्षा की पवित्रता बनाये रखने एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिये कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिला स्तरीय पैनल गठित किये गये है। एपीसी रमसा डॉ सुजीत कुमार मिश्र द्वारा परीक्षा केन्द्र कंधवार, उत्कृष्ट रामपुर नैकिन, मॉडल रामपुर नैकिन का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सीधी द्वारा पनवार, खाम्ह, चैफाल का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मझौली द्वारा कन्या मझौली, बालक मझौली, मॉडल मझौली का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सिहावल द्वारा पोखरा, सपही का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन द्वारा कंधवार, उत्कृष्ट रामपुर नैकिन का निरीक्षण किया गया। पी.के. पाण्डेय कलेक्टर पैनल दल द्वारा उत्कृष्ट कुसमी का निरीक्षण किया गया।

कन्ट्रोल रूम प्रभारी रामकृष्ण तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके एवं व्यवस्थित रूप से संचालित है जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके एवं व्यवस्थित रूप से संचालित है किसी भी परीक्षा केन्द्र में बाहरी दबाव नही है। नकल प्रकरण निरंक।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment