स्वर्णिम भारत के निर्माण में स्वतंत्रता सेनानी विद्यालयों की कारगर भूमिका – डाॅ मुन्ना लाल देवदास


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं नारायण राव मेघावाले हायर सेकेण्ड्री विद्यालय कपालफोडी़ में मातृ पितृ पूजन दिवस पर 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई एवं अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । उसी प्रकार अब स्वर्णिम भारत 2047 के निर्माण में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में संचालित देश प्रदेश के अनेकों सेनानी विद्यालयों की कारगर भूमिका होगी। जिससे प्रभावित होकर अन्य विद्यालय भी अग्रसर होंगे।
डाॅ देवदास ने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्यालय कपालफोडी़ के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं बहुत ही अनुशासनप्रिय हैं। जिसके कारण इस विद्यालय के 62 स्काउट गाइड के विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार प्रतिभावान विद्यार्थियों ने टाॅप टेन में स्थान बनाकर इस विद्यालय का नाम रोशन किया है। यहाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। जो बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।
इस अवसर पर आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को आकर्षक गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सामूहिक रुप से अपने विद्यालय को गोदरेज आलमारी भेंट किया। इस विदाई सम्मान समारोह में बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुमूल्य सुझाव देने वालों में प्रमुख हैं आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा के डायरेक्टर संगीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह राजपूत, सेनानी विद्यालय पालक समिति अध्यक्ष टोमन लाल साहू, संरक्षक हीरालाल साहू, पूर्व प्रधानाचार्य तुलाराम साहू, टी आर पटेल सर, यू के साहू सर आदि।
सेनानी विद्यालय कपालफोडी़ द्वारा आयोजित विदाई सम्मान समारोह को सफल बनाने में प्राचार्य योगेश्वर यादव, उप प्राचार्य बी आर यादव, एस व्ही निषाद सर, टी के साहू सर, टी आर साहू सर, एस आर यादव सर, व्ही के साहू सर, ए के साहू सर, श्रीमती वाय साहू मैडम, श्रीमती वाय देवांगन मैडम, सुश्री एच पी साहू मैडम, सुश्री एस सिन्हा मैडम, भृत्य मेघराज साहू,ओमप्रकाश यादव एवं छात्र संघ के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।