जलवायु अनुकूल पंचायतों की क्षमता वृद्धि के लिए कार्यशाला आयोजित
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
जिला पंचायत के सहयोग से मझौली के जनपद प्रज्ञा सभागृह में जनपद पंचायत मझौली और रामपुर नैकिन की 20 ग्राम पंचायतों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सरपंच, सचिव और सहायक इंजीनियरों को डब्लूआरआई इंडिया और टीआरआई के सहयोग से महात्मा गांधी नरेगा के तहत किए जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।
इसके बाद डब्लूआरआई इंडिया की सहयोगी संस्था आईएलआरटी ने जलवायु अनुकूल पंचायतों की क्षमता वृद्धि पर प्रकाश डाला। साथ ही महुआ, कटहल और बांस जैसी वन उपजों को वैल्यू चेन मार्केट लिंकेज से जोड़कर ग्रामीणों की आजीविका कैसे बढ़ाई जा सकती है और भूदृश्य बहाली में योगदान कर सके और पंचायतों को जलवायु अनुकूल बनाया जा सके इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस कार्यशाला में मझौली जनपद के कार्यक्रम अधिकारी अरविंद तिवारी, ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रकांत सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत की कार्य योजना में महुआ, कटहल और बांस के पौधों को अपने पौधा रोपण में शामिल किया जाए। डब्लूआरआई इंडिया से सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट मैनेजर ज्योति यादव, टीआरआई से संकेत और आईएलआरटी संस्था से प्रोग्राम मैनेजर हिमांशु भारद्वाज, संजय शर्मा, राकेश साहू और राजीव जायसवाल एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)