भतीजी की शादी के दौरान चाचा की अचानक मौत भतीजी की विदाई के बाद चाचा की उठी अर्थी

0 245

DATE-07/02/2025

PLACE-MAHOBA

REPORT-Ram singh

उत्तर प्रदेश के महोबा शादी समारोह के दौरान एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। भतीजी की शादी भवँर के दौरान चाचा की अचानक मौत ने समूचे परिवार को गम सागर में डुबा दिया है । परिजनों द्वारा किसी तरह बेटी की विदाई कर चाचा की चिता की तैयारी की जा रही है । इस दर्दनाक मंजर के बाद गांव में मातम पसर गया है । सभी की जुबां पर बस एक ही बात आ रही है । कि परिवार की बेबसी तो देखो बेटी की विदा ओर दूसरी ओर चाचा की चिता लगने जा रही है ।

मामला शहर कोतवाली इलाके के मुडारा गांव में खेत में सिंचाई करने के दौरान किसान की ठंड लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। 45 बर्षीय धर्मपाल नामक किसान की भतीजी कविता की शादी चल रही थी । कि अचानक भवँर के दौरान कविता चाचा को बार पुकारते हुए अपने पास बुला रही थी । भतीजी की विदा को लेकर चाचा खेत की ओर निकल पड़े और कुछ ही देर बाद उनकी मौत की दर्दनाक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है । चाचा की याद करते करते कविता के आंसू निकल पड़े ,कुछ देर बाद किसी तरह उसे विदा भी कर दिया गया । मगर चाचा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है ।

BYTE– मृतक का बेटा

BYTE– मृतक के परिजन

BYTE– डॉ वरुण कुमाए ईएमओ जिला अस्पताल महोबा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment