जिओ का नेटवर्क पड़ा बीमार, बीक सिग्नल से भड़क रहे यूजर्स




प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
सीधी- जिले के जनपद पंचायत सिहावल, तहसील बहरी अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से रिलायंस जिओ का नेटवर्क काफी धीमा चल रहा है। जिओ का सिग्नल देखकर लगता है कि वह किसी भारी बीमारी से ग्रसित हो गया है! जिसका खामियाजा जिओ यूजर्स को भुगतना पड़ रहा है! यूजर्स को कालिंग और इंटरनेट चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! यूजर्स ने इस बात की शिकायत की है, कि ग्रामीण इलाकों में जिओ की सर्विस एकदम डाउन चल रही है! और कंपनी के टेक्निकल टीम का कोई अता-पता ही नहीं है! जिओ यूजर्स इस समस्या को लेकर काफी भड़के हुए हैं! उनका कहना है कि वीक सिग्नल होने के कारण डाउनलोडिंग बहुत ही धीमी गति से चल रही है,!
वीक सिग्नल की वजह से जिओ यूजर्स को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है!जनपद पंचायत सिहावल तथा तहसील बहरी के अनेकों यूजर्स इस भारी समस्या से जूझ रहे हैं ! जिओ की चौपट नेटवर्किंग व्यवस्था को अतिशीघ्र दुरुस्त करने की बात गुस्साये यूजर्स द्वारा कही गई है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)