छत्तीसगढ़ चुनाव में खपाने के लिए अंग्रेजी शराब की तस्करीः
पुलिस ने पकड़ी लगभग 50 लाख की अंग्रेजी शराब, पंजाब से आ रहा ट्रक महोबा में पकड़ा गया, एक तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्टर – राम सिंह
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस, आबकारी और सेलटैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का
भंडाफोड़ किया है। कानपुर-सागर हाइवे 86 पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 50 लाख रुपये कीमत की ब्रांडेड शराब के लेबल लगी लगभग 700 पेटियां अवैध शराब की बरामद की गई है। पुलिस ने अंतरराज्यीय एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि तस्कर इस शराब को अमृतसर, पंजाब से छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की खेप को तस्करों ने एक चालाक तरकीब से छुपाया था। उन्होंने ट्रक में पुट्टी की बोरियों के नीचे इंपीरियल ब्लू ब्रांड की अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी चालक राजदीप निवासी लुधियाना पंजाब को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव है। ऐसे में इस शराब को चुनाव में खपाने के लिए ही अवैध शराब की तस्करी की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस शराब का इस्तेमाल चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।
यह कार्रवाई तीनों विभागों की सतर्कता का परिणाम है, जिन्होंने मिलकर इस बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही की स्थानीय लोग भी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
BYTE- हरि सिंह (स्थानीय नागरिक)
सीओ सिटी दीपक दुबे थाना पुलिस के साथ मौके पर मौजूद रहे वहीं आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर कनीज फातिमा और उनकी टीम की इस बड़ी कार्यवाही से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। इस मामले को लेकर सीओ सिटी दीपक दुबे बताते हैं कि पंजाब से छत्तीसगढ़ जा रही शराब को एक तस्कर सहित बरामद कर लिया गया। वॉल पुट्टी की बोरियों के नीचे दबकर यह तस्करी की जा रही थी। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और बरामद शराब की गणना का कार्य चल रहा है।
BYTE दीपक दुबे (सीओ, महोबा)