बैंक कर्मी एवं खाता धारको के लिये सीधी पुलिस ने लगाईं साइबर अवेयरनेस की पाठशाला


प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा सीधी में स्वयं पुलिस अधीक्षक ने साइबर फ़्रॉड से बचने का बताया मूलमंत्र
” बिना किसी भय और लालच में आए हमेशा सतर्क व जागरूक रहते हुये अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें”
पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले की सायबर सेल टीम को लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा कर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 28.01.2025 को पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा स्वयं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा सीधी मे पहुंचे एवं वहां उपस्थित बैंक कर्मी सहित खाता धारकों को साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाये ।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य शाखा प्रबंधक प्रतिमान मिश्रा, सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग जिला सीधी मुकेश मिश्रा, बैंक कर्मी, बैंक ग्राहक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। सभी से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया की आज हमारे भौतिक संसार के समानांतर एक साइबर संसार भी चल रहा है। भौतिक संसार मे होने वाली चीजे हमें सामने से दिखती है किन्तु साइबर संसार को हम नग्न आँखों से नहीं देख सकते। साइबर अपराध की चपेट मे आने से यदि बचना है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान देना होगा, साथ ही सतर्क रहना होगा । आजकल साइबर जगत मे तरह के नये हथकंडे अपना कर आमजन को शिकार बनाया जा रहा है जैसे एटीएम और ओटीपी के माध्यम से किए जाने वाले फ्रॉड, फर्जी लिंक फ्रॉड, ओएलएक्स/ मार्केट ऐप वाले फ्रॉड, सेक्सटॉरसन फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप फ्रॉड आदि के साथ ही सोशल मीडिया से संबंधित साइबर फिशिंग बुलीइंग आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए इनसे बचने की टिप्स भी दिये ।
“साइबर फ्रॉड से बचने का मूल मंत्र यही है कि हम पूरी तरह जागरूक रहकर, सतर्कता के साथ सावधानी पूर्वक ही डिजिटल काम करें और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें।”
डॉ. रविंद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी
अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से साइबर जागरूकता हेतु चलाए जा रहे जागरूकता रथ को झंडी दिखा दिखाकर रवाना किया गया।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)