प्रयागराज कुंभ में लगी भीषण आग, कई टेंट हुए खाक, दूर तक दिखा धुएं का गुबार… तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

0 438

प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट

गीता प्रेस के टेंट में लगी आग से उठता धुआं और लपटें भयावह दृश्य पेश कर रही थीं. आग की वजह से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आग के फैलने के डर से कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को तुरंत अपने टेंट खाली करने पड़े. लोग बच्चों और सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए.

लोग अपने टेंट से सामान निकालने की कोशिश में जुटे दिखे. कोई बिस्तर लेकर भाग रहा था तो कोई गैस चूल्हा और साइकिल.

घटनास्थल से जले हुए सिलेंडर मिले, जिससे आग लगने की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

उत्तर प्रदेश पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर राहत कार्य करते हुए नजर आए. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए थे.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आग से प्रभावित साधु-संतों और श्रद्धालुओं को हर संभव मदद मुहैया कराने में जुटे रहे

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ (मध्य प्रदेश)।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment