झांकी माल विद्यालय समर सता समिति व,स्कूल के बच्चों सहितसूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया





जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
जिला डिंडोरी क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 02 सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में व एकीकृत माध्यमिक विद्यालय झांकी माल के सहयोग से स्कूल ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनको स्मरण करते हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चों को रेडियो के माध्यम से लाइव प्रसारण सुनाया गया तथा उसी प्रकार योग , ध्यान किया गया । इसी बीच संस्था के अध्यक्ष के द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वामी विवेकानन्द जी की कथन को याद दिलाते हुए उनके प्रेरणाओं को अपने भावी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया । जिसमें सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव , सचिव भरत कुमार यादव , सह सचिव इंद्रवती यादव , सदस्य अशोक तिलगाम , स्कूल के प्रधान अध्यापक उदयभान सिंह कुशराम , सहायक शिक्षक घनश्याम पटेल , राजेश्वरी मरकाम , चंद्र सिंह उद्दे , जयसिंह वलाडी , नैन सिंह मरकाम , भ्रत्य अर्जुन यादव , ग्राम के भगत कुशराम , चमन सिंह धुर्वे , बॉबी दास सहित स्कूल बच्चों के द्वारा योगा किया गया ।