अहिरवार समाज संघ की आज ग्राम पमारिया तहसील नटेरन जिला विदिशा में बैठक संपन्न हुई






अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी जी के निर्देश अनुसार आज विदिशा जिले की तहसील नटेरन की ग्राम पमारिया में संघ की बैठक आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार जी रहे बैठक में ग्रामीण कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें शंकर लाल अहिरवार जी को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया, और उपाध्यक्ष संतोष अहिरवार जी को बनाया गया तहसील स्तरीय खाली पदों की पूर्ति हेतु युवा प्रकोष्ठ तहसील महासचिव के लिए अविनाश अहिरवार महुआ खेड़ा की सहमति बनी बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जी ने समाज में फैली हुई कुरूति, अंधविश्वास मृत्यु भोज, महंगी शादी और समाज को नशामुक्त बनाने पर जोर दिया, और शिक्षित समाज हि हमारा उद्धार कर सकती है कहते हुए समाज को संगठित रहना जरूरी है और गांव-गांव में संगठन तैयार करना ही होगा 14 जनवरी को संघ का 25 वा स्थापना दिवस में सम्मिलित होने पर सभी ने सहमति जताई बैठक में संघ के तहसील अध्यक्ष श्री रणधीर सिंह अहिरवार जी ने आज बीड़ी नहीं पीने का संकल्प लिया, बैठक में कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष बृजेश अहिरवार जी ब्लॉक उपाध्यक्ष पति राम अहिरवार जी तहसील उपाध्यक्ष शिवराज अहिरवार जी तहसील युवा प्रकोष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष पूरन अहिरवार जी, रविदास मंदिर अध्यक्ष श्री नारायण सिंह अहिरवार जी, चुन्नीलाल अहिरवार जी सुल्ला अहिरवार जी, दौलत अहिरवार जी, करण अहिरवार, करन अहिरवार प्राणसिह सिंह डाडोन, अभिषेक अहिरवार, नीलेश आमखेड़ा, संचालन बबलू दिवाकर सिरसी ने किया
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट