छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्ना लाल देवदास हुए सम्मानित

0 403

छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील शाखा राजिम के तत्वावधान में एक दिवसीय वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त आधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने कहा कि छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज अनुभवशील लोगों का संगठन है। उनके अनुभवों का लाभ सबके लिए उपयोगी और समाज के लिए कल्याणकारी है। यह पेंशनर समाज विभिन्न रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

इस कार्यक्रम में डाॅ देवदास का श्रीफल शाल एवं स्मृति बैग देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 80 वर्ष की आयु पूरा करने वाले अनेक सेवानिवृत्त आधिकारी कर्मचारियों का ,नये सदस्यों का और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वालों को सम्मानित किया गया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के सभी प्राधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment