मैहर बड़ी खबर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, कई घायल, श्रमिकों ने अधिकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

0 515

प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
मैहर/मध्य प्रदेश
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, कई घायल, श्रमिकों ने अधिकारियों को पीटा

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में डीजल टैक फटने की वजह से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई, वही कई घायल हो गए। जिन्हे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह ब्लास्ट इतना ज्यादा भीषण था कि इसकी आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। वही मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की।

मजदूरों ने अधिकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर के अंदर डीजल टैंकर में बेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक से टैंकर फट गया और मौके पर भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से एक श्रमिक की मौत हो गई, वही दो लोग घायल हो गए। जिन्हे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इतना ही नहीं हादसे से आक्रोशित मजदूरों ने अधिकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिन्हे पुलिस ने किसी तरह बचाया।

अधिकारियो पर कार्यवाही की मांग

हम आपको बता दें कि इधर, हादसे को लेकर मजदूरों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से हुई दुर्घटना। सभी ने पुलिसकर्मियों से अधिकारियो पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की । यह पूरी घटना मैहर जिले (Maihar district) के सरला नगर में स्थिति अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment