पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व कम्युनिस्ट इंदु शेखर प्रसाद सिन्हा को दी गई अंतिम विदाई।

0 214

पटना, 19/12/2024: पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व आजादी आंदोलन में विद्यार्थी आंदोलन से जुड़ कम्युनिस्ट बने इंदु शेखर प्रसाद सिन्हा का कल दिनांक 18 दिसंबर को संध्या में निधन हो गया था। जिसकी खबर सुन पटना शहर के बुद्धिजीवी, अधिवक्ता व कम्युनिस्ट नेता, कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे थे।
आज उन्हें लाल झंडा से सम्मानित करते हुए एवं का. इंदु शेखर प्रसाद अमर रहेंगे एवं का. इंदु शेखर को लाल सलाम के नारों के साथ अंतिम विदाई दी गई। आज उनके कदमकुआं स्थित आवास पर भाकपा के जिला सचिव का. विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में भाकपा पटना जिला की ओर से जिला कार्यकारिणी सदस्य देवरत्न प्रसाद, अधिवक्ता शाखा के नेता अनिल सिंह, एआईएसएफ नेता अफजल गनी उनके घर पर जा लाल झंडा दे एवं लाल सलाम के नारो के साथ गुलबी घाट पर अंतिम विदाई दिया। गुलाबी घाट पर पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामबाबू कुमार, पार्टी अधिवक्ता ब्रांच के सचिव उदय प्रताप सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार आदि साथी पहुंच लाल सलाम के नारों के साथ उन्हें विदाई दिया।
इंदु शेखर बाबू का जन्म समस्तीपुर के रोसडा प्रखंड के ठटीया गांव में 1928 में हुआ था। मैट्रिक की परीक्षा के बाद इंटर के लिए वे 1942 में पटना आए और उस समय के आजादी आंदोलन एवं छात्र आंदोलन से प्रभावित हो एआईएसएफ छात्र संगठन के माध्यम से आजादी आंदोलन में कुद पड़े। फिर धीरे-धीरे मजदूर किसान आंदोलन से प्रभावित हो कम्युनिस्ट आंदोलन के अग्रणी कतारों में शामिल हो गए। पेसे से अधिवक्ता बन वकालत में भी बड़े नाम के रूप में स्थापित हुए। वह अपने घर पर मार्क्सवादी अध्ययन केंद्र चलाया करते थे लगातार भाकपा अधिवक्ता ब्रांच के सचिव रहे, पटना जिला परिषद एवं पार्टी बिहार राज्य परिषद के भी सदस्य रहे। उनके निधन से पार्टी व समाज को गहरी क्षति हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment