गंजबासौदा में आरोपियों का पुलिस ने निकला जुलूस
शुक्रवार को आरोपियों ने अस्पताल में डॉक्टर से की थी मारपीट।
एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों को कठोर दण्ड के साथ अस्पताल में की थी डॉक्टरों ने चोकी की मांग।
डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का आज देहात पुलिस द्वारा जुलूस निकाल आगे की कार्रवाई की। बता दे की शुक्रवार को शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर चैतन्य बामुरिया से दो व्यक्तियों ने अभरदता करते हुए मारपीट कर दी थी। जिस पर आज सभी डॉक्टर और स्टाफ द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड एवं अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी की मांग के साथ एसडीएम विजय राय को ज्ञापन भी दिया था जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आज आरोपियों का जुलूस निकालकर आगे की कार्रवाई की।
बाइट / देहात थाना प्रभारी हरिकिशन लोहिया। बाइट / एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट