मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याण शिविर योजनाओं के अंतर्गत सिरोंज लटेरी के विधायक उमाकांत शर्मा ने लटेरी तहसील के ग्राम रूसिया बलरामपुर अलीनगर रुसल्ली साहू एवं काछीखेड़ा में जनकल्याण शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया

0 249

और मौके पर हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान किया इस अवसर पर ग्राम पंचायत रूसिया में जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार है और भाजपा सरकार का पहला उद्देश्य जन कल्याण का काम करना है भाजपा की सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए कार्य किया है हमने समाज के किसी भी वर्ग को विकास से अछूता नहीं छोड़ा विधायक उमाकांत शर्मा ने इस अवसर पर मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण किया साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा में लोगों के कार्य होना चाहिए इस अवसर पर उन्होंने भूमि अधिकार पत्र आयुष्मान कार्ड लाडली बहना के लाभ पत्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। विधायक उमाकांत शर्मा लटेरी तहसील के ग्राम रसिया बलरामपुर अलीनगर रुसल्ली साहू और काछी खेड़ा पंचायतों के जन कल्याण शिविर में शामिल हुए जनकल्याण शिविरों में जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और विधायक उमाकांत शर्मा को अपने बीच पाकर उनका अभिनंदन भी किया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भाजपा मंडल रामगुलाम राजोरिया और आभार व्यक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कंवर बघेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में को जनपद ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी हषर्ल चौधरी लक्ष्मण सिंह बघेल भारत सिंह राजपूत आनंदपुर मंडल अध्यक्ष राजेश यादव महेंद्र सिंह राजपूत भूपत सिंह गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि अत्तू भंडारी सतीश जैन शैलेंद्र जैन धनराज सिंह बघेल प्रकाश कुशवाहा राजपाल कुशवाहा सचिन शर्मा वीर सिंह बघेल सहित समस्त विभागों के प्रमुख अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment