जमशेदपुर हेल्प क्रॉस सोसाइटी और तमिल युवा समाज की तरफ से आज एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया
रतन टाटा जी की याद मे हेल्प क्रॉस सोसायटी और जमशेदपुर तमिल युवा समाज की तरफ से दीप प्रज्वलित करके और पुष्प अर्पित करके बल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया .कदमा फार्म एरिया सामुदायिक भवन में जिसमें मुख्य अतिथि शंकर रेड्डी और हेल्प क्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट बी के शर्मा थे। तमिल युवा समाज की तरफ़ से उन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया । तमिल युवा समाज की ओर से पुरुष और महिलाओं ने काफ़ी बढ़ चढ़ कर रक्त दान किया ,जिसमे नेताजी सुभाष मेडिकल कालेज की तरफ से एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थीं।आज कुल 72 युनिट ब्लड जमा हुआ. इस कार्यकर्म मे तमिल युवा समाज के अध्यक्ष राजा नायडू, शक्ति नायडू ,आनंद गौंडर, शंकर नायडू ,कार्तिक नायडू ,मधु नायडू ,प्रकाश नायडू ,शिव कुमार ,बेला मूल्यर, बबलू नायडू आदि मौजूद थे, कार्यक्रम में सभी ने काफ़ी बढ़ चढ़ कर योगदान किया.