अचानक भड़की आग से जेसीबी मशीन जलकर खाक, कुबरी खैरा मोड़ की घटना

*रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
सीधी- आजकल मशीनरी में अचानक आग भड़कना जैसे आम बात हो गई है। आए दिन किसी न किसी बाहन में अचानक आग लगने की खबर आ ही जाती है। बीते 5 दिसंबर 2024 को बहरी तहसील अंतर्गत कुबरी, कुशियारी खैरा मोड़ पर टीबीसीएल कंपनी की जेसीबी मशीन जो सड़क निर्माण कार्य में लगी हुई थी, शाम के लगभग सात बजे,उसमें अकस्मात् आग भड़क उठी, जिसे देख जेसीबी चालक किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाने में सक्षम रहा। लेकिन जेसीबी मशीन देखते ही देखते पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
जेसीबी मशीन में आग कैसे लगी इन कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना बहरी पुलिस को दे दी गई है। जांच उपरांत ही आग लगने के कारणों का पता चल पाने की संभावना है।