अवैध रूप से मिट्टी के खनन करने बालों की दबंगई ,, जबरन तोड़े जेसीबी से आम के पेड़

0 262

शिकायत करने पर पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी*
पीड़ित ने की डीएफओ से शिकायत
कासगंज ।सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव सतरोई दरगाह रोड के समीप अवैध रूप से मिट्टी के खान करने वाले भट्टा स्वामी चमन खान द्वारा पीड़ित अनिल और बृजमोहन के आम के बाग में लगे आम के पेड़ो को जेबीसी मशीन के द्वारा आम के पेड़ो को तोड़ दिया , इस मामले में पीड़ितों ने कोतवाली सहावर में प्रार्थना पत्र दिया है। और कार्यवाही की मांग की , लगातार दबंग भट्टा स्वामी व उनके बेटों के द्वारा जान से मारने की धमकी देने , व अंजाम भुगतने ने की बात कहने पर पीड़ित अब उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ितों ने बताया घटना दिनांक 08/11/2024 को सुबह समय करीब 9 बजे से भट्टा स्वामी चमन खान निवासी मोहल्ला मुगल चौकबुलन्द, कस्वा सहावर अपनी जे०सी०बी० मशीन द्वारा मेरे पिता जी के बाग के रास्ते के सहारे खडे आम के वृक्षों को तोड रहे हैं। जिससे मेरा काफी नुकसान हो रहा है। जब मैने व मेरे बेटे अजय ने मौके पर विरोध किया तो उपरोक्त चमन व उनके बेटे विलाल व नवीर हाशमी तथा हन्नान हाशमी गलौज कर झगडा फसाद करने पर आमादा हो गये, दबंग भट्टा स्वामी चमन खान ने धमकाते हुए कहा अगर कानूनी कार्रवाई की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना,,

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment