भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, व जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी की कार्यशाला सम्पन्न हुई

0 400

डिण्डौरी । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, व जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी की कार्यशाला सम्पन्न हुई

 

 

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाण्डेय, सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला सह निर्वाचन अधिकारी संजय साहू, जयसिंह मरावी, मुख्यरूप से मौजूद रहें। कार्यशाला के पूर्व सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला प्रांरभ की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कार्यशाला मे वृत रखते हुए बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों की समिति का गठन 100 प्रतिशत हो चुका है जो कि प्रदेश स्तर पर डिण्डौरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले से सक्रिय सदस्यता पूर्ण हो चुकी है जिसमें जिले से 750 सक्रिय सदस्य बन चुके है। हमारे पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने इस बूथ के गठन में अथक मेहनत किये है सभी का भाजपा डिण्डौरी की ओर से आत्मीय आभार। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि संगठन पर्व एक प्रक्रिया है जिसमें हमारे सभी कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी दिया जाता है हम सभी उस ग्राम व उस मतदान केन्द्र से निकलकर आते है जहाॅ हमारे जैसे कई कार्यकर्ता होते है लेकिन दायित्व किसी एक को मिलता है हमारी जिम्मेदारी है कि उस दायित्व को शत् प्रतिशत ईमानदारी व पार्टी के निष्ठा के साथ निभाऐं। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मंडलों में अभी 50 प्रतिषत से कम बूथ समिति का गठन हुआ है, वहां प्राथमिकता से अभियान लेकर मंडल संगठन पर्व के पूर्व पूर्ण करना है। बूथ समिति में बूथ अध्यक्ष के साथ ही 11 सदस्यों का पंजीकरण करना अनिवार्य है। तद्नुसार तीन महिला कार्यकर्ता भी बूथ समिति में आवष्यक रूप से सदस्य बन जायें। जिला सह निर्वाचन अधिकारी संजय साहू ने कहा कि बूथ समिति गठन का कार्य जिन बूथों पर नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करना है। और उसके बाद हमें उन सदस्यों को सत्यापन करना हैै। कार्यशाला के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय सदस्यता का अंतिम प्रकाषन किया जा चुका है, तद्नुसार सक्रिय सदस्यता के लिए मिली पुस्तिकाएं, भरी, खाली पुस्तिकाओं का हिसाब-किताब जिला कार्यालय पर जमा हो और जिला के माध्यम से प्रदेष कार्यालय पहुंचे। जिन कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्यता को लेकर षिकायत/आपत्ति है, उनके समाधान जिला/प्रदेष से होकर निराकरण करना है। सक्रिय सदस्यता के संबंध में अपने जिले की व्यवस्था के संबंध में प्रदेष समिति से पूछकर इस अभियान को समाप्त करना है। सक्रिय सदस्यता का पूर्ण विवरण और फाॅर्म में दी गई जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड करना है।

उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री व जिला सह निर्वाचन अधिकारी जयसिंह मरावी व आभार जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment