हजारों एकड जमीन है खाली, केनाल है पर पानी नही, जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही से परेशान है किसान 

0 308

 

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

 

भारतीय किसान संघ ने किया केनाल का निरीक्षण

 

शहपुरा:- इन दिनों किसान खेती किसानी में लगे हुए है धान, कोदो, कुटकी की गहाई के बाद गेहूं की बुबाई की तैयारी में है।

 

रवि फसल के लिए मुख्य रूप से किसानों को पानी की जरुरत होती है कुछ किसानों के खेतों में बोरबेल है तो कुछ किसान बांध के भरोसे फसल लगाते है ।

 

विकासखंड शहपुरा जिला डिण्डौरी में जिला की सबसे बड़ी बांध बिलगड़ा बांध है जिसका एक मात्र उद्देश्य 43 गांवों के किसानों को केनाल के माध्यम से पानी देना है किन्तु जल संसाधन विभाग शहपुरा के लापरवाही से किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंचा पा रही है ।

 

ज्ञात हो की किसानों को पानी, बिजली, खाद, बीज समय व पर्याप्त मात्रा में मिले इसलिए भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में सातों विकासखंड में सभी विभागों के साथ समन्वय बैठक भी किया है जिसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारी बैठक में रुची न दिखाते हुए उपस्थित नहीं हुई।

 

वास्तविकता का पता तब चला जब भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम भीमडोंगरी एवं मरवारी के बीच निर्मित केनाल का निरिक्षण किया तो केनाल टूटी-फूटी है साथ ही केनाल की साफ सफाई नही हुई है जिसके कारण किसानों के खेतों तक पानी नही पहुँच पा रही है ।

 

पानी न मिलने से यहां लगभग हजारों एकड जमीन खाली पडी है और किसान रवी की फसल नही ले पा रहे है जबकि जल संसाधन विभाग केनाल के मरम्मतीकरण एवं साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रहा है पर वास्तविकता तो कुछ और नजर आ रही है ।

 

केनाल निरिक्षण के समय भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, जिला सह-मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य उपस्थित रहे है ।

 

दिनांक:- 23/11/2024

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment