डिंडोरी।बरखेड़ा पंचायत में,बिना ही कार्य कराए रोजगार सहायक व मेंट, निकाले पैसा ग्रामीणों ने, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग की है,

0 396

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कीरिपोर्ट

जनसुनवाई के आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करें : कलेक्टर हर्ष सिंह
मंगलवार को जनसुनवाई में प्राप्त 27 आवेदनों की हुई सुनवाई

डिंडौरी, 19 नवम्बर 2024

ग्राम पंचायत बरखेड़ा ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और मेट के द्वारा फर्जी मस्टर रोल तैयार निर्माण कार्य कराये बिना ही राशि गवन कर लिया गया है। कलेक्टर श्री हर्ष सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा को उक्त प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री कृष्णकुमार परस्ते ने राजस्व रिकार्ड में अपना नाम जुड़वाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम भुरका निवासी श्री हरिश्चंद्र ने ग्राम पंचायत में सचिव पद की पूर्ति हेतु आवेदन किया है।
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने जनसुनवाई मे प्राप्त सभी आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि सभी जनसुनवाई के सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को अवगत करायें।
जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, उपचार सहायता आदि के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment