डिण्‍डौरी पुलिस द्वारा थाना बजाग प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0 487

शहपुरा,से मनोज कुमार यादव

डिण्डौरी, 09 नवम्‍बर 2024
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी

पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में थाना बजाग प्रांगण में आज दिनांक 9 नवंबर 2024 दिन शनिवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर एवं मोतियाबिंद निवारण शिविर का आयोजन समय सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक किया गया उक्‍त स्वास्थ्य शिविर अभिजीत तिवारी के संयोजन में किया गया जिसमें डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. लक्ष्मीकान्त साहू, डॉ. प्रशांत नायक, डॉ.सतीश तंबोली, डॉ. मुदित मिश्रा, डॉ. अर्चना कश्यप, डॉ. कोशरिया द्वारा स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर शिविर में आये, 972 रोगियों का उपचार किया, 39 यूनिट रक्तदान किया गया, 19 मोतियाबिंद से पीड़ित रोगियों को जबलपुर ऑपरेशन हेतु रवाना किया गया, चिकित्सकों की राय से शिविर में आये मजीजों को मुफ्त दवाईयों का वितरण किया गया । रक्तदानकर्ता सहभागियों को थाना बजाग पुलिस द्वारा हेल्मेट वितरण किया गया एवं सभी रोगी एवं उपस्थित लोगों की भोजन व्यवस्था की गयी । स्वास्थ्य शिविर में आये चिकित्सक दल,सहयोगी एवं थाना बजाग से निरीक्षक श्री अमृत सिंह तिग्गा थाना प्रभारी बजाग, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री अभिनव राय एवं थाना बजाग एवं अन्‍य पुलिस स्टाफ के द्वारा सफल स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment