अम्बेडकर चौक बैढन में हत्या करने की नियत से मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 258

अप.क्र. – 1135/24, धारा – 109,296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस

नाम पता आरोपी – 01. अमन शर्मा पिता लालबाबू शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी पचौर थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) 02. मोनू चौहान पिता अकलेश चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी कचनी बेलौहा टोला थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.)

पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, न.पु.अ. विध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय व पुलिस टीम को हत्या की नियत से लोहे की राड से मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विवरण- दिनांक 16.08.24 को फरियादी अरविन्द कुमार शाह निवासी पचखोरा द्वारा सूचना दर्ज कराई गई कि रात करीब 8 बजे अम्बेडकर चौक प्लाजा के पास अजीत शाह मैनेजर आदित्य बिड़ला आफिस ताली को कार से जाते समय हत्या करने की नियत से कार से उतारकर अमन शर्मा पिता लालबाबू शर्मा एवं उसके दो साथियों द्वारा लोहे की राड एवं लात घूसा से मारपीट की गई है, जो आहत अजीत शाह मरणासन्न स्थिति में मिश्रा पाली क्लीनिक बैढ़न में उपचार हेतु हेतु भर्ती हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बैढ़न में अपराध धारा 109,296,115(2), 351(3), 3(5)बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अमन शर्मा एवं उसके साथियों की तलाश के लिये घटना समय से हर संभव स्थानों पर तलाश की गई आरोपी अभ्यस्त एवं आदतन अपराधी होने से बनारस तरफ भाग कर रह रहे थे। प्रकरण में आरोपी अमन शर्मा पिता लालबाबू शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी पचौर थाना बैढ़न एवं मोनू चौहान पिता अकलेश चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी कचनी बेलौहा टोला थाना बैढ़न को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड एवं अपाचे मोटरसायकल क्र. MP66M12658 को जप्त किया जाकर दिनांक 08.11.24 को माननीय न्यायालय बैढ़न पेश किया गया तथा शेष एक अन्य आरोपी की हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविन्द द्विवेदी, पप्पू सिंह, अशोक सिंह, प्र.आर. अवधलाल सोनी, संजीत रावत, धर्मेन्द्र रावत, सूर्यभान, आर. संजू धुर्वे, अखिलेश का सराहनीय योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment