Breaking News

आर पार का आगामी संघर्ष, शिवसेना ने किया घेराव

0 433

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी-शिवसेना इकाई द्वारा कुसमी ब्लाक से आए सैकड़ों की तादात मे अति गरीब आदिवासी परिवारो की विभिन्न समस्या को लेकर नौ बिंदुओं पर ज्ञापन पत्र सौंप कर मांग रखी गई है!कार्य न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख रूप से नौ बिंदुओं पर ज्ञापन पत्र सौंपा गया है।
(1) रूड़ा भदौरा मुख्य मार्ग को संजय टाइगर रिजर्व जंगल विभाग द्वारा प्रभावित किया गया है ।
(2) आज तक इस पंचायत में बिजली नहीं पहुंच पाई है !
(3) यहां पीने के पानी की आज तक कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के लोग नाले का पानी पीते हैं।
(4) यहां स्वास्थ्य एवं नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं है।
(5) यहां के लोगों को तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद मिलने वाला लाभ प्राप्त नहीं हो पता है !
(6) यहां के लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है!
(7) बैगा प्रोजेक्ट का लाभ भी इन आदिवासी परिवारों को नहीं मिल पा रहा है!
(8) यहां की स्कूलों में छात्रवृत्ति से लेकर कई गंभीर समस्याएं हैं!
(9) यहां के ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक उपलब्ध नहीं है।
इन सभी समस्याओं को लेकर के तहसीलदार को ,जंगल विभाग टाइगर रिजर्व के मुख्य अधिकारी सहायक संचालक व विद्युत मुख्य अधिकारी एसी को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।अधिकारियों द्वारा जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है! कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है!
इस मौके पर प्रमुख रूप से पीड़ित ग्रामीण शिवकुमार सिंह बालेंद्र, धनेश्वर सिंह ,राम शिरोमणि साकेत रामचंद्र सिंह, बाबा सिंह महाराज सिंह, लग्न धारी अगरिया, प्रेमलाल अगरिया, राम लखन, रामलाल, पृथ्विभान, राहुल सिंह, पुष्पराज सिंह, लाल बहादुर सिंह , कृष्ण बती सिंह रामकली सिंह सुभद्रा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment