विकासखण्डवार संयुक्त सर्वेक्षण एवं निगरानी दल गठित

0 208

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120

रबी में फसलों की स्थिति, कीट ब्याधि का निरीक्षण एवं नियंत्रण तथा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास संजय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देकर बताया है कि रबी 2024-25 में फसलों की स्थिति, कीट ब्याधि का निरीक्षण एवं नियंत्रण तथा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए विकासखण्डवार संयुक्त सर्वेक्षण एवं निगरानी दल (डायग्नोस्टिक टीम) का गठन किया गया है। दल निरीक्षण उपरांत प्रतिवेदन वरिष्ठालय को साप्ताहिक रूप से समय-समय पर प्रस्तुत करेंगे।

जारी आदेशानुसार विकासखण्ड सीधी में अनुविभागीय कृषि अधिकारी पी.एल. कुशवाहा दल प्रमुख होंगे। इसी प्रकार वैज्ञानिक अमृता तिवारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विवेक कुमार दुबे दल सदस्य होंगे। विकासखण्ड रामपुर नैकिन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी पी.एल. कुशवाहा दल प्रमुख होंगे। इसी प्रकार वैज्ञानिक अमृता तिवारी एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कामता प्रसाद मिश्रा दल सदस्य होंगे। विकासखण्ड मझौली में अनुविभागीय कृषि अधिकारी पी.एल. कुशवाहा दल प्रमुख होंगे। इसी प्रकार वैज्ञानिक अमृता तिवारी एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परषोत्तम बागरी दल सदस्य होंगे। विकासखण्ड कुसमी में अनुविभागीय कृषि अधिकारी पी.एल. कुशवाहा दल प्रमुख होंगे। इसी प्रकार वैज्ञानिक अमृता तिवारी एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.पी. सिंह दल सदस्य होंगे तथा विकासखण्ड सिहावल अनुविभागीय कृषि अधिकारी पी.एल. कुशवाहा दल प्रमुख होंगे। इसी प्रकार वैज्ञानिक अमृता तिवारी एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गरूण प्रसाद कोल दल सदस्य होंगे।

उपरोक्त संयुक्त सर्वेक्षण दल जिला/विकासखण्ड स्तर पर कीट ब्याधि प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर कीट ब्याधि नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन प्रतिवेदन कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला सीधी को उपलब्ध करायेंगे तथा प्रतिवेदन भेजने का दायित्व संबंधित दल प्रमुख का होगा।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment