चितरंगी पुलिस ने थाना क्षेत्र मे चोरी को अन्जाम देने वाले दो नाबालिग बालको को 48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर मशरूका किया बरामद

0 351

अप.क्र. 430,/2024, धारा – 331 (4),305 (ए) बीएनएस,
चोरी मशरूका – मनिहारी व इलेक्ट्रानिक्स सामग्री कीमती – 42,000/- रूपये
बरामद मशरूका – मनहारी व इलेक्ट्रानिक्स सामग्री कीमती – 42,000/- रूपये

अप.क्र. – 431/2024, धारा – 303(2)बी.एन.एस.
चोरी मशरूका – पैशन प्रो मोटर साईकिल कीमती 60,000/- रूपये
बरामद मशरूका – पैशन प्रो मोटर साईकिल कीमती 60,000/- रूपये

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी उनि. श्री सुरेन्द्र यादव व पुलिस टीम को नाबालिक चोरो को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

विवरण (1) – दिनांक 25-10-2024 को फरियादी राजबहादुर सिंह गोड पिता राम प्यारे सिंह गोड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फूटहड़वा चौकी बगदरा थाना गढ़वा हाल नये बस स्टैण्ड चितरंगी के पास किराये का कमरा लेकर रहता है। चितरंगी के आस पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मनिहारी की दुकान लगाता है और शाम को पूरा सामान वापस घर में लाकर रखता है। दिनांक 17-10-2024 के दोपहर करीब 12.00 बजे अपनी पत्नी को लेकर घर में ताला लगा कर अपने गाँव फूटहड़वा चला गया था। दिनांक 18-10-2024 के सुबह मकान मालिक द्वारा सूचना मिली कि आपके कमरा का ताला टूटा है तब मै चितरंगी आकर कमरे में जाकर देखा तो ताला टूटा, दरवाजा खुला हुआ था कमरे में रखा मनिहारी व इलेक्ट्रानिक्स की सामग्री कुल कीमती 42,000/- रूपये का दिनांक 17,18-10-2024 की दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

विवरण (2) – दिनांक 25-10-2024 को फरियादी लीलाधर अहिरवार पिता बैजनाथ अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी प्राम कांटी थाना हटा जिला दमोह (म.प्र.) हाल चितरंगी थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) का रिपोर्ट किया कि दिनांक 21-10-2024 के शाम करीब 08.00 बजे अपने किराये के कमरा के सामने अपनी मोटर सायकल क्र. MP34 ME 9864 पैशन प्रो कीमती 60,000/- रूपये की खड़ी करके कमरे में सो गया था। दिनांक 22-10-2024 को जब सुबह देखा की घर के सामने मेरी मोटर सायकल नहीं थी कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है।

उक्त दोनो चोरियो के संबंध में पुलिस टीम व मुखबिरों को सक्रिय कर के मुखबिरों माध्यम से पता चला की चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले आरोपी सामग्री को विक्रय करने की फिराक में दो नाबालिग बालक लगे हुये है। 1. उम्र 16 वर्ष निवासी कुडैनिया थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) 2. उम्र-17 वर्ष निवासी खम्हरिया कला बाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) को न्यू बस स्टैण्ड चितरंगी से गिरफ्तार किया जाकर दोनो मामले में चोरी गया मशरूका नाबालिगों के निशानदेही पर मनिहारी व इलेक्ट्रानिक्स की सामग्री, मोटर सायकल क्र. MP34 ME 9864 पैशन प्रो, कुल कीमती 10,2000/- रूपये बरामद किया जाकर दोनो आरोपियों को दिनांक 27-10-2024 को किशोर न्याय बोर्ड बैठन जिला सिगरौली (म.प्र.) के समक्ष पेश किया गया।

सराहनिय भूमिका – उनि सुरेन्द्र यादव (प्रभारी थाना चितरगी, सउनि रमेश प्रसाद कोल, प्र आर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा, आर. भैयालाल यादव, सुभाष पाल, आशीष पाल,सुदर्शन चौहान, नन्दलाल यादव, सुभम पटले की सराहनीय भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment