सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत समनापुर में 14 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण कार्य प्रचलित था । जिसकी विशेष ग्राम सभा दिनांक 23 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार , समय 2:00 बजे ग्राम पंचायत भवन समनापुर में रखा गया । विशेष ग्राम सभा की शुरुआत करने से पहले भारत माता की फोटो व डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की फोटो पर तिलक वंदन कर प्रारंभ की गई ।सामाजिक अंकेक्षण की विशेष ग्राम सभा हेतु सामाजिक अंकेक्षण विकासखंड समन्वयक महेंद्र कुलेश जी के मार्गदर्शन में ग्राम सामाजिक एनिमेटर वेद प्रकाश यादव , संतराम ठाकुर , अनिल तेकाम तथा ग्राम संपरीक्षा समिति के सदस्यों तथा ग्राम पंचायत समनापुर के जॉबकार्डधारी परिवारों के सहयोग से ग्राम सभा में अधिक से अधिक जन संख्या प्राप्त हुई । आयोजित ग्राम सभा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में हुए 128 कार्यों की जानकारी विशेष ग्राम सभा को दी गई जिसमें 14 सामुदायिक कार्य तथा 128 प्रधानमंत्री आवास शामिल हैं । इसी के साथ वित्तीय वर्ष की आय – व्यय का लेखा ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया । इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव सुधीर बघेल , सरपंच मधु पूषाम, उप सरपंच भुवनेश्वर पड़वार व ग्राम के ग्रामीण जन उपस्थित रहे । इसी के साथ सामाजिक अंकेक्षण की विशेष ग्राम सभा संपन्न हुई। आज की ग्राम सभा की कुल सदस्यों की संख्या 101 , जिसमें कुल महिला 57 , कुल पुरुष 44 उपस्थित रहे।