पड़रिया खुर्द के देसाई चोक मैं नवरात्रि के अवसर पर मां भगवती की भव्य महा आरती, काफी संख्या में जूटे श्रद्धालु,

0 241

सप्तमी अष्टमी और नवमी को हर वर्ष होती है माता की महा आरती

 

माता की भक्ति में लीन होकर भक्तों ने जमकर खेला भाव,

गुरुवार 10 अक्टूबर, नवरात्रि के पावन अवसर पर मां आदिशक्ति जगदंबा की आराधना करने भक्त विधि-विधान से उनका पूजन-अर्चन करने में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में डिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द के देसाई चौक प्रांगण में,सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में युवाओं के द्वारा आज अष्टमी के दिन गुरुवार,की शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के द्वारा मां भगवती की भव्य महाआरती की गई। आपको बता दें कि यहां कई वर्षों से आश्विन मास की नवरात्र के सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि को भव्य महाआरती की जाती है। इसी सिलसिले में आज बुधवार से यहां लगातार युवाओं के द्वारा सायं कालीन भव्य महाआरती शुरू की जा रही है। महाआरती के दौरान माता की भक्ति में लीन होकर भक्तों ने जमकर खेल भाव।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment