राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बडे़ ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया

जहानाबाद! खादी ग्रामोद्योग समिति जहानाबाद के प्रांगण परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती समारोह का आयोजन किया गया, ईस अवसर पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, वही मौके पर स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन ऊर्फ सुदय यादव ने कहा कि मोहन दास करमचंद गाँधी ने अंग्रेजी हुकूमत से हमें आजादी दिलाई, जो सत्य अहिंसा के पुजारी थे वही देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान के नारा देकर भारत के किसानों के आत्मबल को बढ़ाया था, और उन्हें स्वावलंबी होने की प्रेरणा दिया, वही देश के जवानों को अपनी मात्रभूमि के हिफाजत के लिए दुशमनो से अपने तिरंगे की आन बान और शान को बनाये रखने के लिए उनके शौर्य व सामर्थ को बढ़ाया था , ईस अवसर पर घोषी के माननीय विधायक रामवली सिंह यादव, खादी ग्रामोद्योग समिति के प्रबंधक शंकर प्रसाद, एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ० अरविंद चौधरी, इंदू कश्यप, सुनील कुमार, वकील यादव समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार