झाड़-फूक के नाम पर गैंग रेप करने वाला तांत्रिक सहित 03 गिरफ्तार एवं तंत्र क्रिया में प्रयुक्त सामान जप्त

गोपालगंज :- नगर डायल 112 को दिनांक 27.09.2024 को नगर थाना गोपालगंज अंतर्गत हॉस्पीटल चौक के पास पटना साईकिल स्टोर के सामने विनोद मेडिकल के मकान में तांत्रिक और दुकानदार के द्वारा झाड़-फूक के नाम पर गैंग रेप की सूचना मिलते ही टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक एवं तांत्रिक सहित 03 लोगो को गिरफ्तार किया गया तथा तंत्र क्रिया में उपयोग का सामान कालाधागा-01,कसैली-04 लौंग-07, मटका छोटा-01, ढक्कन छोटा-01,पीतल का छोटा लोटकी-01,जला हुआ नारियल, एकरंगा कपड़ा, सिंदूर और चावल बरामद किया गया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त दिवाकर पाण्डेय पिता कृष्णा पाण्डेय साकिन मंगलपुर थाना नौतन जिला पश्चिमी चम्पारण
अनिल कुमार पाण्डेय (तांत्रिक) पिता स्व० शिवनाथ पाण्डेय साकिन आई०टी०आई० कॉलोनी वार्ड नं0-30 थाना मुफसिल जिला पश्चिमी चम्पारण, विनोद कुमार (दुकानदार) पिता योगेन्द्र प्रसाद साकिन हॉस्पीटल चौक थाना नगर गोपालगंज निवासी है।