घोसी सूर्य मंदिर के पास रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्वाधान में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 2 अक्टूबर तक मनाया जाना है l इस बार यह पखवाड़ा संस्कार स्वच्छता स्वभाव स्वच्छता के थीम पर मनाया जा रहा हैl अर्थात स्वछता सिर्फ एक दिन के लिए या कुछ दिनों के लिए अभियान के रूप में नहीं बल्कि स्वभाव के रूप में और संस्कार के रूप में जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा हैl इसी क्रम में आज घोड़ी सूर्य मंदिर के पास रंगोली कार्यक्रम जीविका टीम के द्वारा आयोजित किया गयाl ग्राम वालों को जीविका टीम के माध्यम से स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई और साथ ही साथ रंगोली बनाकर के स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाने का का प्रयास किया गयाl इस रंगोली कार्यक्रम में जीविका सामुदायिक समन्वयक श्रीमती रेणु कुमारी और उनकी दूसरी जीविका समूह की दे दिया उपस्थित थे l