पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने गली मोहल्ले में घूम घूम कर कराई भाजपा की सदस्यता

0 254


भाजपा का सदस्य बनना गौरव की बात — वीरेंद्र गोयल
सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सिंगरौली जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कुचवाही और बरम बाबा मंडलों के विभिन्न शक्ति केंद्रो के अंतर्गत प्रवास करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए सैकड़ो लोगों को प्रेरित किया और गली मोहल्ले में जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सदस्यता दिलाने के पश्चात नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य वीरेंद्र गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होना गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी ने आज देश के स्वाभिमान को वैश्विक स्तर पर पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश दुनिया के कोने में भारतीयता का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर दो दो देशों के युद्ध विराम हो जाते हैं और ऐसी पार्टी का कार्यकर्ता और पदाधिकारी बना हर्ष और गौरव की बात है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बरम बाबा मंडल के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनोद साकेत, मंडल के प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, कुचवाही मंडल अध्यक्ष रामराज गुप्ता, सिंगरौली के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, मंडल महामंत्री राज कृपाल जायसवाल, प्रभात शंकर शर्मा, सूबेदास यादव सहित विभिन्न बूथो के बूथ अध्यक्ष, बूथ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
सुरेंद्र मणि दुबे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment