विश्व कल्याण हेतु पति पत्नी ने की गणेश पूजा

0 187


तेलंगाना की राजधानी भाग्यनगर के हैदराबाद स्थित गीता ग्रुप कंपनी के सी ईओ एवं विश्व प्रसिद्ध लेखक राजकुमार टंडन और उनकी धर्मपत्नी गीता देवी टंडन ने विश्व कल्याण की मंगल कामना करते हुए भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की।

राजकुमार टंडन और गीता देवी टंडन हमारे गीता प्रकाशन ईकाई के प्रकाशक एवं बुक सेलर नितीन टंडन के माता पिता हैं। आपको बताना चाहेंगे कि गीता प्रकाशन हैदराबाद लखनऊ दिल्ली द्वारा प्रति माह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि साहित्यकारों द्वारा साझा संकलन पुस्तक प्रकाशित किया जाता है। और डाक द्वारा पुस्तक को लेखक के घर तक पहुँचाया जाता है।
इस शुभ कार्य के लिए छत्तीसगढ़ से राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास और सभी कवि साहित्यकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment