नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी! तेजस्वी होंगे इस बार सीएम ?

मुख्यमंत्री और तेजस्वी की मुलाकात ने इस प्रकार की सूबे की सियासी माहौल को गर्म कर दिया है

0 398

 

कुमार भास्कर
बेतिया।बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात ने सूबे की सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है. सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, कि तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार में सारी औपचारिकताएं पूरी कुछ बाते हो चुकी हैं! सूत्र बताते हैं कि सीएम नीतीश कुमार के पलटी मारने की नींव की तैयारी होने वाली है. दीवार तैयार करना बाकी है. वह भी कुछ दिनों में शायद हो जाए.सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि देश की राजनीति मे नीतीश कुमार उससे बेहद असहज महसूस कर रहे हैं. वक्फ बोर्ड बिल का मुद्दे पर जिस तरह से सियासी माहौल बना, नीतीश कुमार बहुत परेशान हो गए. इतना ही नहीं अभी गौरक्षा के नाम पर आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी गई. नीतीश कुमार इन घटनाओं से बेचैन चल रहे हैं. यहीं वजह है कि उन्होंने इन मुद्दों पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. इतना ही नहीं सूत्र ने तो यहां तक बताया कि प्रशांत किशोर जिस तरह से बिहार में पदयात्रा किया और लोगों को अपने साथ जोड़ रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार उसे भी ध्यान में रखे हुए हैं. वह इनकी काट खोजने में लगे हैं. प्रशांत किशोर की नजर नीतीश कुमार के वोट बैंक पर हैं. वह किसे डेंट करने की कोशिश कर रहे हैं. वह नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और राजद की है.सूत्र के अनुसार, नीतीश कुमार इस बार राजद से बातचीत के लिए दो बहुत लो प्रोफाइल के नेता लगाए हुए हैं. वहीं, तेजस्वी यादव की तरफ से एक हाईप्रोफाल नेता लगे हुए हैं. दोनों तरफ से बातचीत चल रही है. जदयू के 2 नेता और राजद के 1 नेता के बीच एकांत मुलाकात हुई और करीब 90 मिनट बातचीत चली. ध्यान देने वाली बात ये हैं कि जब नीतीश कुमार पलटी मारने वाले होते हैं, तब पूरी तरह से इस तरह की बातों को नकारते रहते हैं. वह कहते हैं कि क्या फालतू की बात करते रहते हैं. हम यही हैं. ऐसी कोई बात नहीं है. मगर, कुछ दिनों बाद सियासी हलचल बढ़ जाती है और सरकार बदल जाती है.

*वही बिहार मुखमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पष्ट शब्दो में बताया कि हम दो बार गलती कर दी, अब RJD के साथ नहीं जाएंगे; कयासों के बीच नीतीश कुमार ने इस संसाय को खत्म कर दिया है*

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि हमने दो बार आरजेडी के साथ जाकर गलती की थी। अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हम अब कभी आरजेडी के साथ नहीं जा सकते। नीतीश कुमार का यह बयान अहम है…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पष्ट सब्दो में बताया कि हमने दो बार आरजेडी के साथ जाकर गलती की थी। अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। कभी आरजेडी के साथ नहीं जा सकते। नीतीश कुमार का यह बयान अहम है क्योंकि पिछले दिनों उनकी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि बिहार की राजनीति में फिर से खेला हो सकता है। यह मुलाकात अचानक हुई थी और दोनों के बीच करीब आधे घंटे बात चली थी। अब नीतीश कुमार ने इन कयासों को दूर करने की कोशिश की ओर कहा कि एनडीए के साथ उनका स्वाभाविक गठबंधन है और अब यह हमेशा के लिए बना रहेगा।

वही आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे हैं और नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई है। नड्डा दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं और शनिवार को वह दरभंगा में एक आयोजन में शामिल होने वाले हैं। जेपी नड्डा के सीधे पटना पहुंचने को लेकर भी इन कयासों को ही वजह बताया गया था क्योंकि पहले उनका कार्यक्रम दरभंगा जाने का ही था। इसलिए जेपी नड्डा जब सीधे पटना के लिए रवाना हुए तो कयास लग रहे थे कि क्या इसका नीतीश कुमार और तेजस्वी की मुलाकात से कनेक्शन है।

बता दें कि एनडीए सरकार की केंद्र में वापसी के बाद भी नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा था कि हमसे गलती हुई थी, जो हम छोड़कर गए थे। उन्होंने कहा था कि हम अब साथ में ही काम करेंगे। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2013 में नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के बाद गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद वह वापस लौटे और फिर दोबारा आरजेडी के साथ चले गए थे। इस तरह उनका पालाबदल दो बार आरजेडी के साथ हो चुका है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment