कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन — एसडीएम को सौंपा ज्ञापन –

मनोज कुमार यादव शाहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के
निर्देशानुसार बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस शहपुरा के द्वारा उमरिया तिराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय राय ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जन विरोधी नीतियां एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार हो रहे है और सरकार इसे नियंत्रित करने में असफल है और त्राहि त्राहि की स्थिति बनी हुई है खाद बीज नहीं मिल रहा सोयाबीन उड़द धन एवं अन्य दलहन फसल का मुआवजा भी नहीं मिल रहा है कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पूरी तरह से जन विरोधी है और प्रशासन प्रदेश में हो रही घटनाओं को रोकने पूरी तरह विफल है ऐसी सरकार को बदलना चाहिए कार्यक्रम में कृष्णा उरैती ने कहा की जहां एक और सरकार हमारे वर्गों की हितेषी बनने का ढोंग करती है वहीं सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा गरीब और हमारा वर्ग परेशान है महिलाओं के साथ बलात्कार लूट की घटनाएं होती जा रही है लेकिन सरकार नियंत्रण नहीं कर रही है महिला असुरक्षित है अमित कछवाहा ने कहा कि किसानो की बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा तुरंत मिले एवं किसानों की फसलों को बढ़ी दरों पर खरीदने की व्यवस्था की जाए बिजली की दरो में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापस किया जाए एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाया जाए इसके बाद अनविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई! कार्यक्रम में किसान कांग्रेस अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया राजेंद्र गुप्ता टोकसिंह मरावी महेंद्र ठाकुर अमन पाठक, संदीप झारिया मायाराम झरिया बिंदु झरिया संदीप झरिया रघुनंदन पांडे चेतन तिवारी, चांद खान,इकबाल खान, फरीद खान, दिलीप राय, सुशील गुप्ता,सतीश साहू राकेश, चौधरी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे