पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वच्छता अभियान

0 263

स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन पश्चिम चम्पारण के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में स्वच्छता अभियान काफी उत्साह के साथ चलाया जा रहा है, स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के जीव विज्ञान शिक्षक सह प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार सभी सदन के प्रभारी, शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा पूरे विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार ने बताया कि पूरे विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर पर सभी शिक्षक कर्मचारियों, विद्यार्थीयों के द्वारा स्वच्छता शपथ लिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक एवं कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मदुल्लाह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता रैली , सफाई अभियान, निबंध लेखन, क्विज, हाथ धुलाई आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार एवं उसके स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर कुप्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता जागरूकता के अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय अंग्रेजी शिक्षक मोहम्मदुल्लाह ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment